लावा गांव के युवाओं ने रक्तदान कर गुरुजी को श्रद्धांजलि देने का लिया संकल्प
Patamda: पटमदा के लावा गांव स्थित सार्वजनिक हरि मंदिर में गुरुवार को एक बैठक ग्राम प्रधान बृंदावन दास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आगामी 10 अगस्त को बेलटांड़ में आयोजित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के शिविर में रक्तदान करने का संकल्प लिया।
ग्राम प्रधान ने बताया कि इसमें डेढ़ दर्जन युवाओं ने अपना नाम दर्ज कराते हुए काफी उत्साह के साथ रक्तदान करने की इच्छा जताई। बैठक के बाद दो मिनट का मौन रख कर गुरुजी के दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की गई। मौके पर मुख्य रूप से परेश सिंह, आदित्य गोराई, लक्ष्मीकांत गोराई, आशीष दास, सुशांत मल्लिक, विजय दास, सूखेन कुंभकार, असीम गोराई एवं दीपक सिंह आदि मौजूद थे।





