पटमदा बस्ती से मुख्य सड़क तक की कच्ची सड़क बदहाल, लोग परेशान
Patamda: पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे पटमदा बस्ती से टाटा-पटमदा मुख्य सड़क तक करीब डेढ़ किमी की कच्ची एवं बाईपास सड़क भारी बारिश के कारण पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है।
इस संबंध में गांव के राजू महतो ने बताया कि यह सड़क आजादी के पूर्व से ही ग्रामीणों के आवागमन हेतु सरकारी एवं शॉर्ट कर्ट रास्ता है लेकिन इस पर कभी भी सरकार या जनप्रतिनिधियों की नजर नहीं पड़ने की वजह से यह उपेक्षित है। उन्होंने बताया कि अगर इसका निर्माण कार्य होता है तो लोगों को 2 किमी अधिक दूरी तय करते हुए मुख्य सड़क निकलने से मुक्ति मिल जाएगी।





