झामुमो नेता आस्तिक महतो ने वीर शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

Jamshedpur: झामुमो नेता सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो ने शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो के 38वें शहादत दिवस के मौके पर उलियान स्थित समाधि स्थल, सोनारी निर्मल भवन, बिष्टुपुर के चमरिया गेस्ट हाउस एवं बिरसानगर में श्रद्धांजलि अर्पित की। बिरसानगर में आदिवासी कुड़मी कर्मचारी संघ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कमेटी द्वारा रक्तदाताओं के बीच यातायात जागरूकता अभियान के तहत उपलब्ध कराए गए हेलमेट देकर सम्मानित किया।

मौके पर मुख्य रूप से आंदोलनकारी हरमोहन महतो, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो व मनोज महतो आदि मौजूद थे। जबकि उलियान स्थित समाधि स्थल में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो, झामुमो नेता मोहन कर्मकार, गोपाल महतो, नकुल महतो, विजय महतो समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।





