शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर साउथ प्वाइंट स्कूल व सहायक अध्यापक संघ ने दी श्रद्धांजलि
Patamda: साउथ प्वाइंट स्कूल एवं एसबीएम हाई स्कूल मानगो में शनिवार को एक शोक सभा आयोजित कर झारखंड के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन कर श्रद्धांजलि दी गई। इस संबंध में स्कूल के निदेशक शिवम शर्मा ने कहा कि मंत्री के निधन का समाचार 15 अगस्त की शाम को मिलते ही दुख और शोक की लहर फ़ैल गई। 16 अगस्त को बीरबल महाराज ट्रस्ट के तत्वावधान में चलने वाले साउथ प्वाइंट स्कूल व एसबीएम हाई स्कूल मानगो में आकस्मिक बैठक बुलाई गई, जिसमें विद्यालय प्रबंधक और सभी शिक्षकगण शामिल हुए। विद्यालय परिवार ने गहरा शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्री चरणों में स्थान देने और परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा ने कहा कि वे बहुत ही कम समय में शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक ले गए। झारखंड के स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए कई स्तर पर काम कर रहे थे। उम्मीद है अब आगे आने वाले शिक्षा मंत्री उस कार्य को पूरा करेंगे। मौके पर विद्यालय के निदेशक शिवम शर्मा, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
(नीचे भी पढ़ें)
रविवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय डांगा में बलराम सिंह सरदार की अध्यक्षता में सहायक अध्यापकों की एक आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान सहायक अध्यापकों के ई- सर्विस प्रोफ़ाइल के संधारण संबंधी मुद्दे पर चर्चा हुई। साथ ही अगले महीने से आंदोलन की तैयारी एवं वार्षिक सहयोग राशि संबंधी विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत में सहायक अध्यापकों ने सूबे के लोकप्रिय शिक्षा मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी ने इस मर्माहत घटना को बहुत दुखद महसूस किया। बैठक में बलराम सिंह सरदार, यासीन मियां, गौतम कुमार गोप, निमाई भुईयां, दीप्ति महतो, तिलोका सिंह, जोबा रानी महतो, पार्थवीर मिश्रा, दुर्गा चरण माझी, अबनी महतो, रविन्द्र नाथ सिंह, सुकुमार माण्डी, रूहिता महतो, गीता महतो, आरती महतो, सुनीति महतो, भारती महतो, सुशील कुमार मुर्मू व गिरींद्र नाथ मुर्मू आदि सहायक अध्यापक उपस्थित रहे।





