एमटीएमएच में टीम पीएसएफ के फूड अभियान की शुरुआत, दिलीप घोष की याद में 70 लोगों को कराया गया भोजन

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के ठीक बगल में स्थित रेस्ट हाउस में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन नियमित रूप से पिछले एक वर्ष से अस्पताल में इलाजरत मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नाश्ते का प्रबंध करता आ रहा है। रविवार से स्वर्गीय दिलीप घोष की याद में दोपहर एवं रात्रि बेला के भोजन की विधिवत शुरुआत की गई। अभी तक नव जागृत मानव समाज, अंत्योदया भवन स्लम एरिया एवं अन्य कई जगहों पर यह सेवाएं विगत 15 वर्षों से जारी है। सोनारी निवासी स्वर्गीय दिलीप घोष के ब्राह्मण भोज के दिन एवं उनकी याद में समाजसेवी आल्पना भट्टाचार्य के प्रयास से धर्मपत्नी रोमा घोष, बेटे रोहन एवं बियोन घोष ने इस कार्यक्रम को सम्पन्न किया।
आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन ने इस मानव कल्याणकारी सेवा को पूरा करने में सहयोगी मित्र की भूमिका निभाई। मौके पर उपस्थित रहे आल्पना भट्टाचार्य, झरना कर, संजय चौधरी, टीम पीएसएफ के निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेश हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, शुभेंदु मुखर्जी, दीपक कुमार मित्रा, तपन चंदा, आशीष अग्रवाल, कन्हैया कुमार शर्मा, किशोर साहू व अजित कुमार भगत।





