पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में बेसिक लाइफ सपोर्ट पर कार्यशाला आयोजित

Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला में सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन के सौजन्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में दृश्य सुरक्षा और सहायता के लिए बुलाना, प्रतिक्रिया की जांच करना, छाती पर दबाव डालना एवं वायु मार्ग खोलना और बचाव सांस देने आदि के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई।
इसमें ट्रेनर के रुप में डॉ. विवेक कुमार सिंह उपस्थित थे। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य अरुण कुमार ने बताया कि डॉ. विवेक सिंह ने हरेक बिंदुओं पर मॉडल तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से बच्चों के सामने अपने विचार रखे। कार्यशाला के प्रारंभ में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सरेन की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों एवं शिक्षकगण मौजूद थे।





