टीम पीएसएफ के आग्रह पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने 135 जरुरतमंदों में बांटे सूखा राशन

Jamshedpur: प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के आग्रह पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने अपने सीएसआर फंड से जमशेदपुर में कैंसर अस्पताल के रेस्ट हाउस में 60 जबकि अंत्योदया भवन कुष्ठ आश्रम में 75 जरुरतमंदों के बीच सूखा राशन सामग्री का वितरण किया। इस संबंध में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) के निदेशक अरिजीत सरकार ने बताया कि टाटा घराने की दूरदर्शी सोच व उनके सपने को आगे लेकर चल रहे टाटा स्टील फाउंडेशन अपने सीएसआर के तहत टीम पीएसएफ के आग्रह पर बुधवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित एमटीएमएच कैंसर अस्पताल के बगल में अस्पताल के रेस्ट हाउस में वहां रह रहे 60 मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए, तो दूसरी तरफ गुरुवार को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित नव जागृत मानव समाज कुष्ठ आश्रम यानी अंत्योदया भवन परिसर में वहां रह रहे 75 जरुरतमंदों के लिए सूखा राशन सामग्री किट प्रदान किया।
मौके पर टाटा स्टील फाउंडेशन के अभिषेक कश्यप (मैनेजर टीएसएफ), एरिया ऑफिसर टीएसएफ नवीन चंद्र दास, वृधान मरांडी, कॉर्डिनेटर टीएसएफ शफात खान व हरजिंदर ने उपस्थित रहकर अपने हाथों से राशन किट वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार, रवि शंकर, कुमारेश हाजरा, उत्तम कुमार गोराई, मनोरंजन गौड़, कन्हैया कुमार शर्मा, आशीष अग्रवाल, किशोर साहू, सौरभ चटर्जी व अनिल प्रसाद का सक्रिय योगदान रहा।





