बसपा नेता सह पूर्व विधायक ने पूर्व शिक्षा मंत्री को दी श्रद्धांजलि
Jamshedpur: बहुजन समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता ने जमशेदपुर आगमन पर घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंच कर पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया। पूर्व विधायक ने पूर्व शिक्षा मंत्री के संघर्ष, कार्य व सामाजिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रणव महतो, जिला अध्यक्ष महबूब आलम, जितेन्द्र सिंह मेहरा, राजेश प्रसाद, मुकेश कुमार, बलबीर सिंह, लक्ष्मण दास व अभिषेक चक्रवर्ती आदि उपस्थित थे।





