बेलटांड़ में विधायक मंगल कालिंदी ने किया गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन

Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार की शाम सात बजे पटमदा के बेलटांड़ चौक पर युवा सांस्कृतिक मंच बेलटांड़, पटमदा के तत्वावधान में निर्मित गणेश पूजा के भव्य पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के गगनभेदी नारे लगाए गए। विधायक ने गणेश जी के समक्ष मत्था टेकते हुए सुख, समृद्धि व खुशहाली की कामना की। विधायक ने कहा कि इस संसार में सबसे पहले पूजे जाने वाले विघ्नहर्ता गणेश जी के पूजा कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के भक्तों में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि लाखों की लागत से निर्मित पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष महावीर महतो, महासचिव विश्वामित्र दास, कोषाध्यक्ष परमेश्वर गोप, ग्राम प्रधान बृंदावन दास, ईशान चंद्र गोप, शांतनु दास, अजय मंडल, हेमंत सिंह, अंकुर महतो, विकास मंडल, विकास महतो, महेश्वर दास, राहुल महतो, शुभम कुमार व जन्मेंजय महतो आदि मौजूद थे।





