पटमदा के बेलटांड़ में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, मां के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु


Patamda: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन रविवार को सेवानिवृत्त शिक्षक शिशुपाल सिंह सरदार ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बाबलू महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, उप मुखिया गोपाल गोराई, ग्राम प्रधान बृंदावन दास उपस्थित हुए। जबकि कमेटी के ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष महावीर महतो, संजय कुमार दास, शिशुलाल महतो, अश्विनी दास, रसराज सिंह, डॉ. कालीपद दास, रांगा सिंह सरदार, मिहिर कुमार प्रमाणिक, विश्वजीत महतो, सुखदेव गोराई, विजय सिंह, देवनाथ दास, चंद्रमोहन गोराई, प्रवीण कुमार मल्लिक, कमल महतो, माणिक हालदार, रंजन दास, सुभाष दास, सुकुमार दास, जयदेव हालदार, मधु महतो, सुदामा कर्मकार, सुरेन्द्र प्रमाणिक एवं कल्याण कुमार गोराई समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं मां की आराधना की।
इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बाबलू महतो ने कहा कि पटमदा क्षेत्र में भी शहरों की भांति भव्य तरीके से पूजा का आयोजन किया जा रहा है जो खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बेलटांड़ में पिछले 7 सालों से कमेटी की ओर से भव्य पंडाल के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है। इससे अब शहर की कमी पूरा होती प्रतीत होता है।
शिशुपाल सिंह सरदार ने कहा कि मां दुर्गा सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करें और क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का वातावरण कायम हो। समारोह को जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, उप मुखिया गोपाल गोराई व ग्राम प्रधान बृंदावन दास ने भी संबोधित किया। इस दौरान समस्त अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।





