पटमदा -बोड़ाम में शांतिपूर्वक संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रतिमाएं विसर्जित

Patamda: दुर्गा पूजा का त्योहार इस वर्ष पटमदा, कमलपुर एवं बोड़ाम थाना क्षेत्रों में हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। शुक्रवार को पटमदा बाजार, बेलटांड़, भूला चांदनी चौक, भूला सार्वजनिक, पोखरिया, बाघरा, भूनी, बंगोई, बांगुड़दा, गोपालपुर, बनकुंचिया, दगड़ीगोड़ा, झुंझका, घोड़ाबांधा व चौरा आदि गांवों में पूजा कमेटी द्वारा विभिन्न जलाशयों में प्रतिमा विसर्जित की गई।
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के सदस्यों ने भारी बारिश के बीच दोपहर 2 बजे तक रांगा बांध तालाब में विसर्जन कर दिया। मौके पर पटमदा थाना के सहायक अवर निरीक्षक राकेश रंजन, समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, राजू मंडल, शिशुपाल सिंह सरदार, महावीर महतो, सुरेन्द्र प्रमाणिक, निर्मल कांति दास, संतोष कुमार सिंह, रंजीत महतो, रंजन मल्लिक, राजेश कुमार गोराई, देवनाथ दास, प्रवीण मल्लिक, सुदामा कर्मकार, प्रशांत मल्लिक, अक्षय कुंभकार व अर्जुन कुमार आदि मौजूद थे।





