बोड़ाम के 23 गांवों में आदि सेवा केन्द्र का उद्घाटन
Patamda : बोड़ाम प्रखंड में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 23 चयनित आदि गांवों में 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक आदि कर्मयोगी सेवा अभियान के तहत सेवा पर्व का आयोजन किया गया। 23 आदि गांवों में आदि सेवा केन्द्रों का उद्घाटन किया गया। सभी आदि ग्रामों में जनजातीय विकास व परिवर्तन के लिए ग्रामीणों व संस्थानों को सशक्त बनाने के लिए आदि ग्रामों के 10 आदि साथी व 10 आदि सहयोगियों के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से जनजातीय गांवों में विजन (परिकल्पना) निर्माण की जानकारी प्रत्येक ग्रामवासियों तक पहुंचाये जाने को लेकर विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। ग्रामीणों के सहयोग से गांव कि आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख ललिता सिंह, बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, मुखिया, उपमुखिया, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनर, कनीय अभियंता (पेयजल विभाग), राजस्व कर्मचारी, जल सहिया, आंगनबाड़ी सेविका, एसएचजी ग्रुप की महिलाएं, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, वन विभाग के कर्मी, शिक्षक व स्वयं सेवक आदि उपस्थित थे।





