बोंटा में मनाई गई झारखंड आंदोलनकारी गोपाल मुर्मू की पुण्यतिथि

Patamda: बोड़ाम प्रखंड के बोंटा चौक में शनिवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व. गोपाल मुर्मू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित झारखंड आंदोलनकारी, झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी श्रावण बेसरा, टूरा मार्डी, जयराम हांसदा, लोधे सोरेन, झामुमो के जिला कमिटी सदस्य सुकुमार बेसरा, राजेश कुशवाहा, वीरेंद्रनाथ मुर्मू, मगंल टुडू, सुरेंद्र प्रमाणिक, कालीपद मार्डी, शांतिराम प्रमाणिक, गुरबा सोरेन, सुकवीर मुर्मू, महेश्वर हांसदा, बंकिम मार्डी, अंबुज महतो, रवींद्र मुर्मू , कुटिमाकली के वार्ड सदस्य लबकिशोर हांसदा आदि उपस्थित थे।





