प्रखंड स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय माचा को प्रथम स्थान

Patamda : पटमदा प्रखंड संसाधन केंद्र में शनिवार को पीएम पोषण योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय रसोइया कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की उपस्थिति में प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुलों के संकुल स्तरीय विजेता रसोइए ने भाग लिया।
मौके पर रसोइए की टीम ने अपने-अपने अनुसार स्वच्छता, नवाचार के साथ स्वादिष्ट भोजन, व्यंजन बनाया। प्रतियोगिता के दौरान प्रदर्शित व्यंजनों को निर्णायक मंडली द्वारा चख कर देखा गया। जिसमें मध्य विद्यालय माचा प्रथम व प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक कन्या पटमदा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।
उपरोक्त सभी विजयी संकुल के रसोइए को उपस्थित अधिकारियों के द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, बीपीओ शकुंतला महतो, बीआरपी अबनी कुमार महांती, शिक्षक अरविंद कुईला, जगदीश चंद्र महतो, सीमा दे, प्रबोध कुमार महतो, एमडीएम ऑपरेटर मनोज कुमार महतो, सीआरपी अशोक महतो, विश्वनाथ महतो व मदन मोहन चंद आदि उपस्थित थे। विदित हो कि प्रखंड स्तरीय विजयी संकुल के रसोइए जिला स्तरीय कुकिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी।





