जगत माझी ने पारुलिया का दौरा कर सोमेश के लिए मांगा समर्थन, कहा : सभी वर्गों को योजनाओं से जोड़ रही हेमंत सरकार

Musabani: मनोहरपुर के झामुमो विधायक जगत माझी ने शनिवार को मुसाबनी प्रखंड के पारुलिया पंचायत का दौरा किया। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को वोट देने की अपील ग्रामीणों से की। विधायक ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना में 2500 रुपए दिया जा रहा है। जबकि सर्वजन पेंशन से 1000 की राशि प्राप्त हो रही है। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार सभी वर्गों के हित में योजनाएं चला रही है। छात्र – छात्राओं के लिए साइकिल, यूनिफॉर्म, किताबें और उच्च शिक्षा के लिए स्टाइपेंड व स्कॉलरशिप योजनाएं चलाई जा रही है।
अबुआ आवास योजना से वंचित वर्ग के लोगों का घर का सपना पूरा हो रहा है। योजनाओं से वंचित लोगों को जोड़ने के लिए जल्द ही प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मौके पर गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू गिरी, झामुमो नेता गणेश माहली, ग्राम प्रधान अशोक सोरेन, संजीवन पातर, भगत बास्के, सुरेश हेंब्रम व बुधराम बेसरा आदि उपस्थित थे।




