दामोदरपुर में मेरा युवा भारत की प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
बालिका वर्ग के कबड्डी में पवनपुर को हराकर कुकड़ू प्रथम
Patamda: बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत दामोदरपुर फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को मेरा युवा भारत जमशेदपुर की ओर से रियल ब्लास्टर क्लब दामोदरपुर के सहयोग से प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पटमदा प्रखंड के सैकड़ों प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। फुटबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में पवनपुर ए को एक गोल से हराकर पवनपुर बी की टीम चैम्पियन बनी।
बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में पवनपुर को हराकर कुकड़ू की टीम चैम्पियन बनी। बालिक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में पार्वती सिंह प्रथम, बैशाखी सिंह द्वितीय और नियती मुर्मू तृतीय, बालक वर्ग के 400 मीटर दौड़ में जितेन हेंब्रम प्रथम, बीरबल बास्के द्वितीय और प्रशांत सोरेन तृतीय, बालक वर्ग के लंबी कूद में नीतीश मुर्मू प्रथम, सागुन माण्डी द्वितीय और सूखेन महतो तृतीय, बालिका वर्ग के लंबी कूद में पार्वती सिंह प्रथम, बैशाखी सिंह द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, मेडल व सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तिलक सिंह , हेमंत सिंह, स्वपन किस्कू , सुनील सिंह, अनिल सिंह , गोबिंद हेंब्रम , मनोज सिंह , श्रवण सिंह , जगदीश सिंह , देवेन सिंह , डॉक्टर सोरेन, बाबूलाल सिंह , लबघन सिंह , श्रीकांत सिंह , बाबूलाल सिंह , विजय सिंह , सुनील सिंह , रमेश सिंह, प्रयाग सिंह , परिमल सिंह व विष्णु सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।





