पटमदा के चाड़रिकोल में मृत मिली विधवा महिला, जांच में जुटी पुलिस
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Patamda: पटमदा थाना क्षेत्र अंतर्गत लच्छीपुर पंचायत के चाड़रिकोल गांव से गुरुवार को एक विधवा महिला की लाश बरामद की है। सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों ने उसे घर के पास एक अरहर के खेत में मृत अवस्था में देखा जो जमीन पर पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पटमदा थाना प्रभारी को मिलने पर देर शाम पुलिस द्वारा अरहर के खेत से 55 वर्षीय महिला मंजूड़ा मांडी (पति -स्व बुद्धेश्वर मांडी) की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजने की तैयारी की जा रही है।
Advertisements
सूत्रों के मुताबिक वह अपने एकमात्र पुत्र मंगल मांडी के परिवार के साथ ही रहती थी। मंगल जमशेदपुर में मजदूरी करता है। बताते हैं कि वह शराब का सेवन करती थी और अनुमान है कि नशे की हालत में बुधवार को घर के बाहर रहने पर ठंड लगने से मौत हुई होगी। इस संबंध में पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत से पूछने पर बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।