विधायक समीर ने गुड़ाबांदा में भाजपा के हर चाल को दी पटखनी, झामुमो को दिलाई भारी बढ़त
Gurabanda : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में हुए बंपर वोटिंग के बाद शुक्रवार को मतगणना का कार्य संपन्न हुआ। इस क्षेत्र अंतर्गत गुड़ाबांदा प्रखंड की चार पंचायतों में झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन को 5525 मतों की बढ़त मिली। भालकी, फॉरेस्ट ब्लॉक, सिंहपुरा और गुड़ाबांदा में झामुमो को 8459 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी को चार पंचायत में कुल वोट 2934 ही प्राप्त हुए। जिस फॉरेस्ट ब्लॉक में ओड़िशा के सीएम मोहन चरण माझी की सभा आयोजित की गई। वहां भाजपा को 618 और झामुमो को 2609 वोट मिले।
भालकी पंचायत में भाजपा को 503 और झामुमो को 2230 वोट प्राप्त हुए। इस प्रखंड की चार पंचायतों में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने डेरा डाल रखा था। समीर कुमार मोहंती प्रचार अभियान में दिन रात जुटे रहे। जहां भाजपा के प्रचारक बाहरी थे। नजदीकी विधानसभा क्षेत्र के होने का फायदा मिला। समीर कुमार मोहंती ने अपनी रणनीति से सबको चौंका दिया। झामुमो नेत्री कल्पना सोरेन की सभा ने झामुमो कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया। भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की हरेक चाल को विधायक समीर कुमार मोहंती ने फेल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जिसके परिणामस्वरूप केवल चार पंचायतों में ही झामुमो को पांच हजार से अधिक की बढ़त मिली।





