बाराद्वारी में वाचिक मंजरी संस्था ने किया कविता पाठ व श्रुति नाट्य कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur: वाचिक मंजरी संस्था के नवंबर महीने की बैठक शुक्रवार को बाराद्वारी क्लब हाउस में संपन्न हुई। बैठक कवि नीरेंद्र नाथ चक्रवर्ती, कवि शंख घोष और कवि जय गोस्वामी की बांग्ला भाषा की कविताओं पर आधारित थी। पहला वाचिक शिल्पी सह संस्था के अध्यक्ष अरविंद मित्र जबकि अंतिम कविता पाठ पूरबी घोष ने किया।
इस दौरान कई वाचिक शिल्पियों ने कविता पाठ किए, जिसमें रूपा राय, अन्ना गांगुली, चन्दना मुखर्जी, चन्दना चटर्जी, सुमिता, रूमा, अनामित्रा, स्वप्ना, रूपा,चंपा, डॉली, चंद्रा, अरूप घोष, माला चौधरी व सुबिमल चौधरी मुख्य आकर्षण के रूप में मौजूद थे। श्रुति नाट्य की प्रस्तुति सिद्धार्थ सेन व शर्बरी गुप्ता एवं अमित राय और उनकी पत्नी मुनमुन राय ने दी। मंच संचालन श्रीमती रिंकू नंदी ने किया। कार्यक्रम का आयोजन मौसमी घोष हाजरा के तत्वावधान में किया गया। माला चौधरी और उनके पति सुबिमल चौधरी ने सभी का स्नैक्स के आयोजन में पूरा सहयोग किया।





