पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य को मातृ शोक
उर्मिला महतो (फाइल फोटो)
Patamda: पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला के प्राचार्य अरुण कुमार की माताजी एवं जमीनदाता परिवार की सदस्य निर्मला महतो (75 वर्ष) का शुक्रवार को अपने घर में ही निधन हो गया। देर शाम जाल्ला गांव स्थित अपनी जमीन पर ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बताते हैं कि कोरोना काल में बीमार पड़ने के बाद उनका शरीर कमजोर हो गया था और अक्सर बीमार रहने लगी थीं। वह अपने पति महानंद महतो (सेवानिवृत्त शिक्षक), तीन पुत्रों अरुण कुमार, विश्वजीत एवं कृष्ण बल्लभ समेत पोते- पोतियों का भरा पूरा संसार छोड़ चल बसीं। उनके निधन की सूचना पर क्षेत्र के लोगों समेत कॉलेज परिवार में शोक का माहौल है।





