पीबीपीएल सीजन वन पर रॉयल इलेवन का कब्जा

फाइनल में रसिकनगर इलेवन को 48 रन से हराकर रॉयल इलेवन बना चैंपियन

Patamda: बोड़ाम के भूला में पटमदा- बोड़ाम प्रीमियर लीग (पीबीपीएल) सीजन वन का चार दिवसीय प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हो गया पटमदा – बोड़ाम प्रखंड क्रिकेट टीम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रसिकनगर इलेवन और रॉयल इलेवन के बीच हुआ। रॉयल इलेवन पहले बल्लेबाजी की। कप्तान अरविंद सिंह ने 19 गेंद पर 6 छक्के और 2 चौके की मदद से नाबाद 51 रन की अर्धशतक पारी खेलते हुए 7 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाबी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी रसिकनगर इलेवन 7 ओवर में 5 विकेट खो कर 53 रन ही बना सकी। इस तरह फाइनल मुकाबला रॉयल इलेवन 48 रन से जीत कर प्रीमियर लीग पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को विधायक मंगल कालिंदी ने 30 हजार की नकद राशि व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
जबकि उपविजेता टीम को पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुज भरत सरदार ने 20 हजार की राशि व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। प्लेयर ऑफ द मैच और फाइनल का मैन ऑफ द मैच अरबिंद सिंह को चुना गया उन्हें ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, कमेटी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, रजनीकांत सिंह, बृंदावन महतो समेत सभी सदस्यों के अलावा कॉमेंटेटर राजेश कुमार मान्ना, एक्सट्रीम एक्स के युट्यूबर कैफ खान, अमीन हुसैन व शेख आसिफ आदि का अहम योगदान रहा।





