भारत का संविधान विश्व के श्रेष्ठतम संविधानों में से एक है: सुधांशु ओझा

Patamda: बुधवार को पटमदा के गोबरघुसी स्थित साउथ प्वाइंट स्कूल में, संविधान दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, जिला पार्षद प्रदीप बेसरा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलू मछुआ, आलोक वाजपेयी, वासुदेव मंडल, मंटू दत्त, शांतनू मुखर्जी, सुब्रतो दत्त तथा अमित सिंह, विद्यालय के डायरेक्टर शिवम शर्मा, प्राचार्य अरूण कुमार सिंह द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम् प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात डायरेक्टर शिवम शर्मा ने अतिथियों का स्वागत संबोधन करते हुए पुष्प भेंट की। चौथी की छात्रा पायल सेन ने संविधान दिवस पर एक कविता प्रस्तुत कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
मुख्य अतिथि सुधांशु ओझा ने संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत का संविधान न केवल देश की आत्मा है, बल्कि विश्व के श्रेष्ठतम संविधानों में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों को आत्मसात करने का संदेश देते हुए विद्यार्थियों द्वारा संविधान निर्माण, डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदानों की याद दिलाते हुए कहा कि हमें अपने माता-पिता की तरह संविधान की भी रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम विद्यालय के बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करते हैं। प्राचार्य अरूण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं तथा बच्चों का धन्यवाद ज्ञापन किया।





