बोड़ाम की महिला कलाकारों ने दार्जिलिंग में किया पाइका व छऊ नृत्य का प्रदर्शन
Patamda: विनायक छऊ एंड नाटुआ डांस सोसाइटी शुक्ला की महिला कलाकारों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पाइका और छऊ नृत्य का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों में उस्ताद हरप्रिया महतो, अनिमा महतो, द्रौपदी महतो, वंदना महतो, यमुना महतो, करुणा महतो, विनायक महतो ने प्रस्तुति दी। मौके पर सोसाइटी के लीडर विश्वदेव महतो एवं गणेश महतो भी मौजूद थे।
इस संबंध में विश्वदेव महतो ने बताया कि दार्जिलिंग में गैर कांटा बालिका उच्च विद्यालय दार्जिलिंग की रजत जयंती के मौके पर आयोजित समारोह में उनकी टीम को लोक नृत्य का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया था।


