पुलिया की रेलिंग तोड़ 20 फीट गहरी खाई में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-03-31 at 22.13.03
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.45
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.44
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (2)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43 (1)
WhatsApp Image 2026-03-31 at 21.48.43
WhatsApp Image 2026-03-31 at 09.37.05
Advertisements
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (2)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59 (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.00.59
WhatsApp Image 2026-04-01 at 18.10.45
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34 (1)
WhatsApp Image 2026-04-03 at 10.07.34
Potka : पोटका थाना क्षेत्र के दबांकी पुलिया में लगी रेलिंग को तोड़ते हुए तेज रफ्तार एक बाइक 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना रविवार की शाम करीब छह बजे की है। बाइक पर दो लड़के सवार थे। इनमें से 17 वर्षीय वासुदेव सरदार के सिर पर गंभीर चोट होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि उसका साथी 22 वर्षीय युवक अमरेंद्र सरदार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पोटका पुलिस दिए जाने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बाइक सवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां वासुदेव सरदार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमरेंद्र सरदार को गंभीर हालत में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमशेदपुर भेज दिया गया।
Advertisements
बाइक सवार दोनों पोटका पंचायत के भूमरी गांव के रहने वाले हैं जो जादूगोड़ा से अपने घर लौट रहे थे। बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि घटना के बाद पुलिस द्वारा मामले की छानबीन जारी है।