किसानों की शिकायत पर बोले विधायक : नमी के बहाने एक किलोग्राम से अधिक कटौती नही करें लैम्पस संचालक
Gurabanda : गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा स्थित बनमाकड़ी लैम्पस में बुधवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन विधायक समीर मोहंती ने फीता काट कर किया। विधायक ने लैम्पस के संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही किसानों से प्रति क्विंटल एक किलोग्राम से अधिक कटौती नमी के नाम पर नहीं करने को कहा गया।
मौके पर झामुमो नेता असित मिश्रा, बुकाई सोरेन, साकिला हेम्ब्रम, विनोद बागाल, श्यामपद टुडू और किसान उपस्थित थे।





