विधायक प्रतिनिधि ने खेड़ुआ पंचायत में बांटे 100 कंबल
Patamda: पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू ने शनिवार को विधायक मंगल कालिंदी की ओर से उपलब्ध कराए गए 100 कंबलों का वितरण खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत धूसरा, बारूडीह, चांपीर, कालाझरना, मादालकोचा गांव के जरूरतमंद लोगों के बीच किया। मौके पर झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह, कालीपद महतो, स्वपन महतो, चंदन सिंह आदि मौजूद थे।
पहली बार उत्तम क्वालिटी के कंबल पाकर लाभुकों के चेहरे खिले हुए थे और लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया। चंद्रशेखर टुडू ने लोगों से अपील किया कि इस कंबल का प्रयोग करते हुए जाड़े से बचने का काम करें ताकि आप स्वस्थ रहें।





