कपाली पुलिस को मिली सफलता, लाखों की ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार
Jamshedpur: सरायकेला – खरसावां जिले के एसपी मुकेश कुमार लूणायत के निर्देश पर चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी के पुलिसकर्मियों द्वारा चलाए जा रहे एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान रविवार को बड़ी सफलता मिली है। कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है जिसे आज जेल भेज दिया जाएगा। छापेमारी दल में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, एसआई अनिता सोरेन, एसआई रंजीत कुमार सिंह, एएसआई बशीर खान, आरक्षी बिपुल कुमार तिवारी, आरक्षी टाइगर मोबाइल दस्तगीर आलम शामिल थे।
पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या-03/2026, दिनांक-04.01.2026, धारा-17(b)/21(b)/25 NDPS Act-1985 के तहत रविवार की शाम को कपाली ओपी अन्तर्गत हासाडुंगरी पुल के पास एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान एक संदेहास्पद स्कूटी (जेएच05डीजे- 2883) को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन स्कूटी चालक वहां से भाग निकला। शक होने पर उक्त स्कूटी की घेराबंदी कर कपाली ओपी अंतर्गत हासाडुंगरी, काला ईटा भट्ठा के पीछे पकड़ा गया एवं स्कूटी सवार रेशमा परवीन (44 वर्ष), स्थायी निवासी ए रोड, वार्ड नंबर- 19, मुस्लिम बस्ती, थाना-आदित्यपुर, सरायकेला-खरसावां, वर्तमान पता- महबूब आलम के मकान में किरायेदार, हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पिछे, कपाली, थाना- चाण्डिल (कपाली ओपी) से कड़ाई से पूछताछ किया गया। महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा स्कूटी सवार रेशमा परवीन की तलाशी लेने पर इनके पास से कुल 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत 3 लाख 20 हजार) बरामद किया गया एवं अवैध रूप से ब्राउन शुगर के परिवहन एवं खरीद-बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त रेशमा परवीन को सोमवार को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा गया है। महिला के पास सेसफेद रंग का एक एप्पल आईफोन-13 भी बरामद किया गया है।





