लावजोड़ा पीएचसी में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ मेला, 230 लोगों की जांच

Patamda : बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा पीएचसी में शनिवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। पटमदा के विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, बोड़ाम प्रखंड के जिला पार्षद प्रतिनिधि माणिक चंद्र महतो, मुखिया मंगल सिंह, उपमुखिया प्रतिनिधि संजय गोराई , सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सौरभ कुमार मल्लिक व डॉ. सोमेन कुमार दत्त ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ किया।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य मेला में 80 पुरुष और 150 महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराते हुए निःशुल्क दवाएं प्राप्त की। इस दौरान चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य के उचित देखभाल संबंधी परामर्श देते हुए मार्गदर्शन भी किया। मौके पर फाइलेरिया के 87 मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण भी किया गया। मानसी प्लस परियोजना के ओर से 20 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में श्यामसुंदर सिंह, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंघल, सीएचओ मीरा कुमारी, किरण सेलिन, शोभा महतो, संगीता कुमारी, प्रेरणा प्रजापति, अखिला एस, सीता कुमारी, तृप्ति टुडू, उमारानी महतो, सुधा रानी महतो, सुचिता महतो, प्रमिला कोड़ा मुदी, शिखा रानी महतो, एमपीडब्ल्यू जन्मेंजय महतो, रविन्द्र नाथ दास, प्रेम किशोर, उत्तम मल्लिक, सचिन सीट, निर्मल महतो, फार्मासिस्ट सोमेन महतो, मुकेश कुमार, लैब टेक्नीशियन राहुल महतो व पंकज पाल आदि उपस्थित थे।





