गणतंत्र दिवस को लेकर पटमदा में प्रशासन की तैयारी पूरी

Patamda: 77वें गणतंत्र दिवस का त्योहार सोमवार को पटमदा एवं बोड़ाम प्रखंड में धूमधाम के साथ मनाने को लेकर रविवार की देर शाम तक तैयारी जारी रही। अंचलाधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार दास के नेतृत्व में चौकीदारों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा पटमदा प्रखंड परिसर में झाड़ियों एवं गंदगी की साफ-सफाई की गई। इसके बाद भारत का मानचित्र समेत कई रंगोली बनाई गई।
सोमवार को पटमदा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 8.05 बजे, पटमदा लैंपस 8.20 बजे, पटमदा थाना 8.40 बजे, सीएचसी 9.05 बजे, कमलपुर थाना 9.25 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय 9.55 बजे, पटमदा इंटर कॉलेज जाल्ला 10.20 बजे एवं डिग्री कॉलेज जाल्ला 10.30 बजे जबकि बोड़ाम प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 10 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा।





