सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर
पूर्व मंत्री घनश्याम महतो का भतीजा भक्तरंजन महतो भी नहीं रहे
Patamda : पटमदा प्रखंड के धाधकीडीह गांव निवासी रहे सेवानिवृत्त पंचायत सेवक धनंजय महतो का सोमवार को अपने घर में हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया। उनके पुत्र डुमरिया सीएचसी में पदस्थापित मेडिकल ऑफिसर डॉ. कल्याण महतो ने बताया कि वह करीब 84 वर्ष के थे और स्वस्थ थे। लेकिन सोमवार को दोपहर के बाद घर से पैदल निकलने के क्रम में उनको हार्ट अटैक हुआ और अस्पताल ले जाने के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया।
ग्राम प्रधान सुधीर चंद्र माझी ने बताया कि धनंजय महतो एक सिद्धांतवादी पुरुष थे और क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान थी। उनके आकस्मिक निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है और इस खबर से शोक की लहर है। उनके अंतिम दर्शन हेतु विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे। वह अपने पीछे चार पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी का करीब 15 साल पहले निधन हो चुका है। दूसरी ओर पूर्व मंत्री स्व घनश्याम महतो के भतीजा भक्तरंजन महतो (61 वर्ष) का मंगलवार को जमशेदपुर स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके चचेरे भाई सह पारंपरिक ग्राम प्रधान संघ के जिला महासचिव मृत्युंजय महतो ने बताया कि वह एक साल पूर्व ही बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके निधन से परिवार समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है।
भक्तरंजन महतो (फाइल फोटो)





