बेलटांड़ दुर्गा पूजा समिति के रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त संग्रहित


Patamda : श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति लावा (बेलटांड़) के तत्वावधान में शुक्रवार को पटमदा स्थित ग्राम प्रधान संघ भवन में आयोजित 7वें रक्तदान शिविर में कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस शिविर में कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया, जो अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सांसद प्रतिनिधि शिवचरण सिंह सरदार, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, समाजसेवी आस्तिक महतो एवं विश्वनाथ महतो, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो, मुखिया परमेश्वर सिंह, उप मुखिया गोपाल गोराई, पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, ग्राम प्रधान बाघाम्बर सिंह व जीतूलाल मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया और समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पुनीत कार्य में आगे आने की अपील की। शिविर में दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के साथ-साथ पूर्व विधायक के अंगरक्षक, प्रखंड कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मचारी तथा शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष ईशान चंद्र गोप, महासचिव विजय कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष राजू मंडल, सुभाष कर्मकार, गोपाल कुमार, शिशुपाल सिंह सरदार, रांगा सिंह सरदार, विभूति भूषण रजक, तापस हालदार, माणिक हालदार, प्रदीप कुमार पैड़ा, जयदेव माझी, सोमनाथ मल्लिक, परशुराम दास, भगीरथ सिंह, पवन हालदार, छुटुलाल महतो, कल्याण कुमार गोराई, संजय मल्लिक, रविन्द्र नाथ सिंह सहित कई सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।
इसके अलावा पटमदा डिग्री कॉलेज के व्याख्याता विश्वनाथ महतो, विश्वजीत महतो, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन, जमशेदपुर के निदेशक अरिजीत सरकार, जमशेदपुर ब्लड सेंटर, पटमदा डिग्री कॉलेज जाल्ला तथा अमृत ग्राम विकास संस्था, जमशेदपुर की टीम का भी आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा।





