पटमदा के नए थाना प्रभारी का जेएलकेएम ने किया अभिनंदन
Patamda: पटमदा थाना के नव पदस्थापित थाना प्रभारी विष्णुचरण भोगता का जेएलकेएम टीम ने झारखंडी अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए गरीब, शोषित व पीड़ित लोगों की शिकायतों का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने की मांग रखी।
थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि बिना किसी भेदभाव के सभी की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। मौके पर केंद्रीय संयुक्त महासचिव देवव्रत महतो, जिला प्रवक्ता सुब्रत महतो एवं प्रखंड अध्यक्ष अनिल बास्के, मृत्युंजय महतो, श्यामसुंदर महतो, साहेब राम महतो, राजेश कुंभकार, पांडव महतो, शिवशंकर महतो, निर्मल महतो, भक्त महतो, प्रवीर महतो, अंकुर महतो, विपिन महतो, रमेश कुमार एवं विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।





