बोड़ाम में राशन कटौती की शिकायत पर जांच, डीलर बदलने का आश्वासन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड की बेलडीह पंचायत के जोबा, गागीबुरु, जारकी, गोबरलाद और हरियाकोचा के ग्रामीणों द्वारा उपायुक्त से की गई राशन में कटौती और दुर्व्यवहार की शिकायत पर गुरुवार को बोड़ाम सीओ रंजीत रंजन ने मामले की जांच की। आरोप था कि डीलर प्रति कार्ड 3 किलो अनाज काटता है और कई महीनों का राशन भी नहीं दिया गया। उपायुक्त के निर्देश पर अंचल अधिकारी रंजीत रंजन ने गागीबुरु स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान पहुंचकर जांच की और ग्रामीणों से जानकारी ली।
उन्होंने सभी प्रभावित लोगों को शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय बुलाया और आश्वासन दिया कि उनका नाम दूसरे डीलर के पास स्थानांतरित किया जाएगा। इस दौरान पंसस प्रतिनिधि प्रबोध कुमार महतो, धीरेन राय, मेथर कर्मकार, साधु सोरेन, कार्तिक सिंह, कालीराम किस्कू, मंगल मुर्मू, वैद्यनाथ टुडु, लुलु मंडल, शत्रुघन महतो, लखी सोरेन, साधना सिंह, बिरती सोरेन समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





