सांसद विद्युत वरण महतो ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का किया सम्मान
Patamda: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने शनिवार को काटिन स्थित भाजपा के कमलपुर मंडल कार्यालय में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मधुसूदन महतो का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद ने मधुसूदन महतो को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ना और संगठन को मजबूत करना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, पूर्व उपाध्यक्ष संदीप कुमार मिश्रा, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी, प्रखंड प्रमुख बालिका सोरेन, कृपासिंधू महतो, प्रधान चंद्र महतो, परीक्षित महतो, रमानाथ कैवर्त, संजय प्रमाणिक और सुरेश प्रसाद केडिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



