धानचटानी में 5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन उमड़े श्रद्धालु
Jamshedpur: जमशेदपुर प्रखंड के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धानचटानी गांव स्थित सार्वजनिक राधाकृष्ण मंदिर में 31 मार्च से शुरू 5 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस संबंध में कमेटी के अध्यक्ष सुजीत कुमार महतो ने बताया कि मंगल एवं बुधवार को लीला कीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें बांकुड़ा जिले से आई मिताली मुखर्जी द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। जबकि गुरुवार से राधाकृष्ण युगल नाम संकीर्तन जारी है, रविवार को सुबह समापन होगा। शुक्रवार को कार्यक्रम में शामिल पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता व समाजसेवी बद्रीनाथ प्रधान ने मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में कमेटी के सदस्य राजेन चंद्र महतो, परेश चंद्र महतो, हरमोहन महतो, मनोज महतो, राजू महतो, लक्खी महतो, सुजीत महतो, लुलु महतो, प्रदीप महतो, बंकिम चंद्र महतो एवं अभिराम महतो आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।


