राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप में चमकी पटमदा की बेटियां, मंजू महतो ने जीता स्वर्ण पदक
Patamda : साउथ पॉइंट स्कूल, पटमदा की छात्राओं ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं पूर्वी सिंहभूम जिले का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा मंजू महतो ने प्रथम सब-जूनियर झारखंड राज्य हैंडबॉल चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही कक्षा 5 की छात्रा शीला महतो ने भी प्रतियोगिता में भाग लेकर पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व किया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चेयरमैन शिव प्रकाश शर्मा, निदेशक शिवम शर्मा एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।




