कटहल तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरे अधेड़, रीढ़ में चोट से हाथ-पैर ने छोड़ा काम
Patamda: कमलपुर थाना क्षेत्र के बारुबेड़ा गांव में कटहल तोड़ने के दौरान एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का नाम हरिपद सिंह (55 वर्ष) है। परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे हरिपद सिंह अपने घर के पास स्थित कटहल के पेड़ पर चढ़कर कटहल तोड़ रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे पेड़ से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है, जिससे उनके हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं। घायल के पुत्र सनातन सिंह ने बताया कि हादसे के बाद लकवे की आशंका को देखते हुए सोमवार सुबह उन्हें बाघमुंडी के कालीमाटी स्थित एक वैद्य के पास ले जाया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए अस्पताल जाने की सलाह दी गई।
इसके बाद सोमवार शाम करीब छह बजे उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू कर दिया है। परिजनों के अनुसार, दुर्घटना के बाद से उन्हें पेशाब नहीं हो रहा है, जिसके कारण पेट में सूजन की समस्या भी उत्पन्न हो गई है।




