माधवपुर-बराबाजार मार्ग की जर्जर सड़क की हुई मरम्मत, ग्रामीणों को राहत
Patamda : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत माधवपुर से पश्चिम बंगाल के बराबाजार जाने वाली करीब 200 मीटर कच्ची सड़क की मरम्मत मुखिया शत्रुघ्न सिंह की पहल पर कराई गई। जेसीबी मशीन की मदद से सड़क पर मिट्टी-मोरम डलवाकर इसे आवागमन के लायक बनाया गया।
पश्चिम बंगाल के मेटियाला गांव के समीप स्थित यह सड़क बारिश के कारण पूरी तरह जर्जर हो गई थी। जगह-जगह कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। सड़क की मरम्मत के बाद लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया शत्रुघ्न सिंह की सराहना की। मौके पर समाजसेवी श्यामकृष्ण महतो उर्फ नीतू भी मौजूद थे।



