कुमीर गांव के कोचाकूल्ही टोला में पक्की सड़क की मांग, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
Patamda : कुमीर पंचायत के कुमीर गांव स्थित कोचाकूल्ही टोला की सरकारी सड़क को चिन्हित कर पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पटमदा सीओ सह बीडीओ डॉ. राजेंद्र कुमार दास को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि सरकारी नक्शे एवं अभिलेख के आधार पर पहले सड़क की स्थल जांच कर उसका सीमांकन एवं चिन्हांकन कराया जाए। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए सड़क का पक्कीकरण कराया जाए, ताकि लंबे समय से आवागमन की समस्या झेल रहे कोचाकूल्ही टोला के ग्रामीणों को राहत मिल सके। क्योंकि बरसात समेत अन्य मौसम में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन सौंपने में जेएलकेएम के जिला सचिव राजेश कुम्भकार, सक्रिय कार्यकर्ता बिरेन प्रमाणिक, सुकुमार महतो, मनोज महतो व सनत महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



