राष्ट्र शहीद सम्मान समिति पटमदा की पुरानी कमेटी भंग, नए अध्यक्ष बने कार्तिक महतो
Patamda: राष्ट्र शहीद सम्मान समिति , पटमदा की एक अति आवश्यक बैठक समिति के निवर्तमान अध्यक्ष पंचानन दास की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कुमीर लड़ाईटांड़ में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी और स्थायी समिति को भंग कर नई कमिटी के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। ज्ञात हो कि 8 अक्टूबर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में अपनी मातृभूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों के सम्मान में श्रद्धांजलि सह- स्मरण सभा का आयोजन वर्ष 2004 से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी 8 अक्टूबर को कार्यक्रम निर्धारित है। श्रद्धांजलि सभा के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सर्वसम्मति से राष्ट्र शहीद सम्मान समिति कुमीर का गठन किया गया।
कमेटी निम्न प्रकार है-
अध्यक्ष कार्तिक महतो, सचिव जीतू महतो, कोषाध्यक्ष गुरुपद महतो, सहसचिव विश्वनाथ महतो एवं 16 कार्यकारिणी समिति के सदस्यों सहित 21 सदस्यीय कमेटी का बनाई गई। बैठक में मुख्य रूप से पंचानन दास , भीष्म नाथ महतो , छुटुलाल महतो , जिला पार्षद खगेन चंद्र महतो, ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो, प्रबोध कुमार महतो , राखोहरि सिंह, संतोष महतो , मनसाराम महतो , शरत सिंह सरदार , कृष्ण पद सिंह, सेख सिराज उद्दीन एवं भास्कर माहली आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।



