झामुमो नेताओं ने पटमदा में श्राद्धकर्म हेतु की मदद
Patamda: पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत बारूडीह गांव पहुंचे झामुमो नेताओं ने अनाथ सिंह को उनकी माताजी के श्राद्धकर्म हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार को झामुमो के पटमदा प्रखंड कोषाध्यक्ष हरिहर सिंह व वरिष्ठ नेता भक्तरंजन भूमिज ने पीड़ित परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
हरिहर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने विधायक मंगल कालिंदी को श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण शामिल होने नहीं सके। मौके पर तरणी सिंह, गणेश सिंह, अबल सिंह व सुरेन सिंह मौजूद थे।



