सड़क दुर्घटना में घायल चंद्रशेखर टुडू से मिले विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, जाना कुशलक्षेम
Patamda: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव सह विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद शुक्रवार को घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने पटमदा स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चंद्रशेखर टुडू के जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि टुडू शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः उसी ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों।
मौके पर जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेम्ब्रम, झामुमो नेता सुभाष कर्मकार व प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी महतो आदि मौजूद रहे।



