26 सितंबर के राजभवन घेराव को लेकर बोड़ाम में कांग्रेस की तैयारी बैठक
Patamda : 26 सितंबर को रांची में प्रस्तावित राजभवन घेराव कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को बोड़ाम प्रखंड परिसर के समक्ष कांग्रेस पार्टी की आकस्मिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, पंचायत स्तर पर संगठनात्मक भागीदारी और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों ने पंचायत पदाधिकारियों से अपने सुझाव और विचार साझा करने का आह्वान किया। इस दौरान आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियों और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह, बोड़ाम प्रभारी जीतू जाना, जिला महासचिव किशनलाल महतो, वरिष्ठ नेता खगेन चंद्र महतो, प्रखंड अध्यक्ष डॉ. मनोज महतो, अरुण गोप, लक्ष्मीकांत महतो, गोवर्धन महतो, जूरु कुमार महतो, बलराम महतो, क्षेत्र मोहन महतो व नरेन महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।




