लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली में मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता
Jamshedpur : जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली में शामिल होने के लिए गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता पूर्व प्रत्याशी मुचीराम बाउरी के नेतृत्व में जमशेदपुर के आमबगान मैदान पहुंचे। कार्यकर्ताओं की भागीदारी के साथ उन्होंने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो, मंडल अध्यक्ष कृष्णपद सिंह, सनातन दास व मधुसूदन महतो, पूर्व मंडल अध्यक्ष मंटू चरण दत्त, कृपासिंधु महतो, भरत महतो, राखोहरि सिंह, शरत सिंह सरदार और बिरिंची महतो आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।












