माधवपुर स्कूल में विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों की जानकारी
Patamda : पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के निर्देशानुसार गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय माधवपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पीएलवी निताई चन्द्र गोराई एवं एलएडीसी अभिनव कुमार ने विद्यार्थियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के उद्देश्य और कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
एलएडीसी ने पॉक्सो एक्ट, पीड़ित मुआवजा योजना, बाल विवाह, बाल श्रम, गुड टच-बैड टच, डायन प्रथा, नशा उन्मूलन एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। साथ ही सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। मौके पर प्रधानाध्यापक बिप्लब कुमार बेरा ने भी संबोधित किया और धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में शिक्षक सुरेश चन्द्र महतो, सौमित्र हालदार, स्वपन कुमार महतो, पार्वती, शांता बिलम, अभिलेश कुमार, सुनीता झा, सुनीता कुमारी, गीतारानी दास, रीना तिवारी, पीएलवी निताई चन्द्र गोराई, एलएडीसी अभिनव कुमार सहित करीब 80 विद्यार्थी उपस्थित थे।












