दो दिनों में सुंदरपुर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर, बिजली संकट से मिली राहत
Patamda: महुलबना पंचायत के सुंदरपुर गांव में दो दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति की समस्या बुधवार को दूर हो गई। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए गांव में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पुराना ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव में बिजली आपूर्ति ठप थी। ग्रामीणों की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि चंद्रशेखर टुडू, जिला परिषद सदस्य प्रदीप बेसरा एवं समाजसेवी विश्वनाथ महतो ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का प्रयास किया। उनके संयुक्त प्रयास से महज दो दिनों में नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू की गई।
मौके पर माधव चंद्र महतो, मानिक बेसरा, हिमांशु महतो, धीरेन महतो, कृतिवास कर्मकार, कृष्णा महतो एवं सत्यजीत महतो समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।












