सासांगडीह में संथाली ड्रामा का आयोजन, पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने किया उद्घाटन
Patamda: बोड़ाम प्रखंड के सासांगडीह गांव में गुरुवार की रात सोहराय पर्व के अवसर पर संथाली ड्रामा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात करीब 10:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व जिला पार्षद स्वपन कुमार महतो ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर बोड़ाम थाना प्रभारी नीरज कुमार, पहाड़पुर पंचायत के मुखिया अजब सिंह तथा आयोजक कमेटी सिदो-कान्हू सरना सुसार गांवता के सदस्य मौजूद थे। कमेटी के सदस्य राजीव मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम में आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे हैं। दर्शक संथाली नाटक का आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार सुबह कार्यक्रम का समापन होगा।












