छठ व्रतियों के बीच झामुमो ने बांटी साड़ियां, महाबीर मुर्मू ने दी पर्व की शुभकामनाएं
Jamshedpur: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संपर्क कार्यालय में छठ व्रतधारी महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। इस दौरान झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने व्रतधारी माताओं एवं बहनों को साड़ी भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस पहल के माध्यम से छठ व्रतधारी महिलाओं के प्रति सम्मान, श्रद्धा और सहयोग की भावना व्यक्त की गई। मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता, सामाजिक एकता और लोक संस्कृति का प्रतीक है। यह पर्व हमें सेवा, समर्पण, अनुशासन और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने भगवान सूर्यदेव और छठी मईया से सभी व्रतधारियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर झरना पॉल, बिनोद डे, अजय रजक, नीता सरकार, करन कालिंदी, मृत्युंजय यादव, परमजीत सिंह पम्मे, उज्ज्वल दास, हरदेव सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।











