श्राद्धकर्म में शामिल हुए झामुमो नेता, परिजनों को दी आर्थिक सहायता
Patamda : पटमदा प्रखंड की खेड़ुआ पंचायत अंतर्गत बारूडीह गांव निवासी दिवंगत हाड़ीराम सिंह के श्राद्धकर्म में शुक्रवार को झामुमो नेता हरिहर सिंह एवं भक्तरंजन भूमिज शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
झामुमो नेता हरिहर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार ने श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए विधायक मंगल कालिंदी को आमंत्रित किया था। हालांकि, अन्य कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण विधायक स्वयं नहीं पहुंच सके। उनके निर्देश पर झामुमो का प्रतिनिधिमंडल कार्यक्रम में शामिल हुआ और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर चंदन सिंह, गणेश सिंह, योगेश्वर सिंह, तरिणी सिंह एवं गोविंद सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।











