जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पटमदा स्कूल का बेहतर प्रदर्शन, राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
Patamda : एस.एस. +2 उच्च विद्यालय, पटमदा के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्यूटी एंड वेलनेस में प्रथम तथा आईटी/आईटीईएस में द्वितीय स्थान हासिल किया। अब सफल विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। ब्यूटी एंड वेलनेस प्रतियोगिता में मेघा महतो एवं पायल दत्ता ने शिक्षिका रिंकी कुमारी के मार्गदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, आईटी/आईटीईएस प्रतियोगिता में राखाल गोराई, अभिजीत दास एवं तापस मंडल ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने विद्यार्थियों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सभी सफल प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।











